बॉलीवुड के किंग खान आजकल 'गॉट टैलेंट वल्र्ड स्टेज लाइव' की मेजबानी के लिए चर्चा में हैं। लेकिन साथ ही उनके छोटे पर्दे पर आने की भी चर्चा है। वहीं इन खबरों पर विराम लगाते हुए शाहरुख ने कहा है कि जिसकी वह मेजबानी करने जा रहे हैं, यह एक लाइव शो है और इसकी मेजबानी वह ऐसे ही कर्नेगे जैसे फिल्मफेयर अवार्ड समारोह की करते हैं।
चर्चा है कि 'गॉट टैलेंट वल्र्ड स्टेज लाइव' अपने आप में एक अलग ही तरह का पहला शो होगा, जिसका प्रीमियर भारत में हो रहा है। यह छह दिसंबर को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा, जिसमें 10 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं प्रस्तुति देंगी। यह कलर्स पर प्रसारित होगा।
शाहरुख ने अपने 'स्लैम द टूर' पर निकलने से पूर्व मीडिया को बताया, "वे एक लाइव शो कर रहे हैं और मुझे यह पसंद है आपको एक मंच मिलता है, जहां अलग-अलग प्रतिभा वाले लोगों को दिखा सकते हैं। मैं कुछ घंटों के लिए इसकी मेजबानी कर रहा हूं।"
शाहरुख ने कहा, "तो यह एक लाइव शो है। यह टेलीविजन शो नहीं है, जैसा कि लोग मान रहे हैं कि मैं छोटे पर्दे पर लौट रहा हूं। यह ऐसा है, जैसे मैं एक फिल्मफेयर शो की मेजबानी कर रहा हूं।"
फिल्मफेयर की मेजबानी जैसा है 'गॉट टैलेंट': शाहरुख
-
Monday, September 22, 2014


