ऋतिक रोशन फिलहाल एक अभिनेता के रूप में खुश हैं, लेकिन समय आने पर वह शायद फिल्म निर्देशन भी करें। हालांकि वह कहते हैं कि इसमें समय लगेगा। उनके पिता राकेश रोशन एक सफल फिल्म निर्देशक-निर्माता हैं।
वह 'कहो ना प्यार है' और 'कृष' श्रृंखला की फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ऋतिक से शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पूछा गया कि क्या वह भविष्य में फिल्म निर्माण और निर्देशन में हाथ आजमाएंगे?
उन्होंने कहा, "मैं 90 साल तक जीने वाला हूं। मैं अविरल होने जा रहा हूं और दुनिया को मेरी सेवा अंतिम सांस तक मिलेगी। मैं बस इतना कह सकता हूं कि शायद फिल्म का निर्देशन करूंगा, कुछ शुरू हो गया है।"
वह निर्देशन को एक 'कठिन' प्रक्रिया मानते हैं। ऋतिक ने कहा, "निर्देशन सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं है। आपको एक लीडर होना होगा, एक कंपनी के सीईओ की तरह या कह लीजिए कि मेरे पिता जैसा! इसलिए शायद आखिर में मैं निर्देशन करूंगा"
फिल्म का निर्देशन करूंगा: ऋतिक
-
Monday, September 22, 2014


