​'नाइट एंड डे' से अलग और बेहतर है 'बैंग बैंग': ऋतिक रोशन

​'नाइट एंड डे' से अलग और बेहतर है 'बैंग बैंग': ऋतिक रोशन
दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ​ऋतिक-कैट की फिल्म 'बैंग बैंग' को आधारिक तौर पर हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' का रीमेक बताया जा रहा है। लेकिन इसी तरह की काफी चर्चाओं के बाद ऋतिक ने इस बात से इंकार करते हुए कहा है कि यह फिल्म उससे अलग और बेहतर है।

​​​सोमवार को 'बैंग बैंग' के एक आधिकारिक गेम के लॉन्चिंग के मौके पर जब उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्म को हॉलीवुड फिल्म पर आधारित बताया जा रहा है ऐसे में इसे करते हुए उन्होंने कितना दबाव महसूस किया? इसका जवाब देते हुए 40 वर्षीय ऋतिक ने कहा, "यह बेहतर है, ज्यादा बेहतर है। मैं ऐसा कुछ क्यों करूँगा जिसमें मुझे लगता है कि यह और ज्यादा बेहतर नहीं किया जा सकता। दूसरी बात यह उसके जैसी फिल्म नहीं है।"
​
​ऋतिक ने कहा, "अगर आपको पता ही नहीं है, कि यह उस से मेल खाती है या नहीं, तो आपको फिल्म देखते हुए ये लगेगा भी नहीं कि इसमें कोई कीटाणु 'नाइट एंड डे' से आया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह एकदम अलग फिल्म है।"

End of content

No more pages to load