​​'​जिगरिया​'​ में बसी है छोटे शहरों की खुशबू​: ​राजकुमार हिरानी ​

​​'​जिगरिया​'​ में बसी है छोटे शहरों की खुशबू​: ​राजकुमार हिरानी ​
​बाक़ी प्रेम कहानीयों से हटकर निर्देशक राज पुरोहित ​'​जिगरिया​' लेकर आए हैं​, जो​ एक छोटे शहर की ​ऐसी ​खुशबूदार प्रेम कहानी ​है ​जो आज के आधुनिक दौर से कोसों दूर वर्ष 1988 की है​।​

​ ​यह वह समय है जब संपर्क के साधन सीमित हुआ करते थे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे देखकर खुद रोहित शेट्टी तथा राजकुमार हिरानी जैसे नामी निर्देशकों ने इसकी भरपूर प्रशंसा की।​

​विशेष रूप से मुन्नाभाई सीरिज़ की दो फिल्मों के साथ ​'​3 इडियट्स​'​ जैसी सुपर डुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके नामी निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है​, "क्योंकि मैं खुद एक छोटे शहर में पला बढा हूं।​ यही वजह है कि ​'​जिगरिया​'​ में दिखाये जा रहे छोटे शहर से अभिभूत हूं​। विशेष रूप से ​'​जिगरिया​'​ के ट्रेलर में उस छोटे शहर की बडी ही भीनी भीनी सुगंध है जिसने मुझे अपनी तरफ आकर्षित किया। वाकई मुझे वह ट्रेलर बहुत अच्छा लगा।​"

​'​जिगरिया​'​ के निर्देशक हैं राज पुरोहित​।​ वेव सिनेमा पॉन्टी चड्ढा द्वारा प्रस्तुत तथा सौन्दर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं निर्माता विनोद बच्चन की फिल्म ​'​जिगरिया'​ के मुख्य कलाकार हैं नवोदित हर्षवर्धन चड्ढा तथा चेरी मार्डिया। इनके साथ सह कलाकारों में विरेंद्र सक्सेना​,​ नवनी परिहार, के के रैना, नताशा रस्तोगी, विनीता मलिक तथा दीपक चड्ढा मुख्य हैं। आगरा शहर के रंगों में रंगी यह फिल्म भारत के सभी सिनेमाघरों में 10 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

End of content

No more pages to load