अगर 'कमीने 2' बनती है, तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी: शाहिद कपूर ​

अगर 'कमीने 2' बनती है, तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी: शाहिद कपूर ​
शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'हैदर' जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन शाहिद कपूर की इसके अलावा भी एक और चाहत है कि फिल्म निर्माता इसके बाद 'कमीने 2' का भी निर्माण करें।

​हालाँकि आस-पास की जो खबरें हैं, उनमें कहा जा रहा है कि शाहिद तो पहले से ही इसका हिस्सा बन चुके हैं। अभिनेता कहते हैं, "अगर 'कमीने 2' बनती है तो मुझे बेहद ख़ुशी होगी।"

2009​ में रिलीज हुई इस फिल्म 'कमीने' में शाहिद कपूर डबल रोल में थे, और जिसके लिए उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी। इसके बारे में शाहिद ने बुधवार को टीवी रियलिटी शो 'सिने-स्टार की खोज' के सेट पर कहा, "विशाल सर के साथ पहले 'कमीने' और इसके बाद 'हैदर' में काम करने का अनुभव बेहद ही शानदार था। मुझे उम्मीद है कि वह मुझे अपनी अगली फिल्म 'कमीने 2' में में शामिल करेंगे।"

​शाहिद ने आगे कहा, "हालाँकि भारद्वाज तो पहले से ही कहानी तय कर चुके हैं। "उनके पास एक बेहद अच्छी कहानी है, और मुझे लगता है कि हर किसी को उन्हें इसके लिए कहना चाहिए, क्योंकि उन्हें संतुष्ट करना बेहद मुश्किल है। इसके अलावा उनके पास एक रोमांटिक कहानी और भी है, 'धन ते नन'। मैं उनसे कहता रहता हूँ कि उन्हें इसे करना चाहिए।लेकिन वह एक फिल्म निर्माता हैं और उनके अपने विचार हैं।"

​विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' पर आधारित इस फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load