अभिनेत्री ऋचा चड्ढा आगे मीरा नायर की फिल्म 'वर्ड्स विद गॉड' में नजर आएंगी। ऋचा कहती हैं कि मीरा सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशकों में से एक हैं। ऋचा ने बताया कि ऐसी अनुभवी फिल्मकार के साथ काम करना एक महान अवसर था।"
वह बहुत बुद्धिमान हैं। वह प्रत्येक कलाकार के साथ बहुत इज्जत से पेश आती हैं। फिल्म जल्द ही फिल्मोत्सवों में दिखाई जाएगी। मुझे गर्व है कि मैं कुछ मजेदार फिल्मों का हिस्सा हूं।"
ऋचा ने कहा, "मुझे मीरा के साथ काम करना अच्छा लगा। मैंने जिनके साथ काम किया, उनमें वह सर्वश्रेष्ठ हैं। मैंने एक कलाकार के रूप में उनसे बहुत कुछ सीखा है।" 'वर्ड्स विद गॉड' में ऋचा दक्षिण मुंबई की एक बिगडैल युवती की भूमिका में हैं, जिसमें ऑस्कर विजेता अभिनेता बेन किंग्सले भी हैं। ऋचा ने कहा, फिल्म लोगों के संबंधों के बारे में है। यह थोड़ी अतियथार्थवादी है।
मीरा सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक: ऋचा
-
Monday, October 06, 2014


