बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भारतीय सेना के बहादुर जवानों के साथ समय बिताकर गद्गद् हैं। वह इसे 'जीवन को समृद्ध बनाने वाला' अनुभव बताती हैं।
परिणीति एक टेलीविजन शो के लिए जैसलमेर, राजस्थान में सेना के जवानों से मिलीं और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "जवानों के साथ समय बिताना कितना सम्मानजनक है।"
परिणीति ने लिखा, "रेगिस्तान में रहना और गर्मी का सामना करना। वे हम सबको महफूज रखने के लिए अपने परिवारों से दूर मुश्किलों भरी जिंदगी जीते हैं।"
उन्होंने लिखा, "मेरे और मेरी टीम के लिए यह जीवन को समृद्ध बनाने वाला अनुभव है, हमारी सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना की तकलीफों का हमें कभी एहसास तक नहीं होता।"
परिणीति की अगली फिल्म 'किल दिल' है, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
सेना के जवानों से मिलना समृद्धि का अनुभव: परिणीति
-
Wednesday, October 08, 2014


