'बाजीराव मस्तानी' के लिए सुपर एक्साइटिड हूँ: प्रियंका चोपड़ा

 'बाजीराव मस्तानी' के लिए सुपर एक्साइटिड हूँ: प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने जहाँ हाल ही में प्रदर्शित हुई अपनी फिल्म 'मैरी कॉम' से सिने-स्क्रीन पर काफी तारीफें बटोरी थी, अब वह अपनी अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए तैयारी कर रही हैं। लेकिन साथ ही उनका यह भी कहना है कि इस फिल्म के लिए वह 'सुपर एक्साइटिड' और 'नर्वस' हैं।

प्रियंका कहती हैं, "कभी-कभी नई शुरुआत करना बेहद मुश्किल होता है, और मैंने अभी तक ऐसा कुछ भी महसूस नहीं किया है। मैं बेहद नर्वस और सुपर एक्साइटिड हूँ कि बाजीराव शुरू हो रही है।"

​ संजय लीला भंसाली का यह प्रोजेक्ट उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसके लिए वह काफी समय से तैयारी करते आ रहे हैं। ​लेकिन अब उनकी फिल्म शुरू हो चुकी है जिसमें रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नजर आएगी।

End of content

No more pages to load