रणवीर सिंह ने हाल ही में निरंजन इयेंगर के चैट शो में अपनी सह-अभिनेत्री और दोस्त अनुष्का शर्मा के बारे में बोलते हुए कहा कि वह उनकी बहुत इज्जत करते हैं।
रणवीर ने कहा, "वह वो इंसान है जिसने मुझे मेरी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बरात' के दौरान मेरी ऊँगली पकड़ कर पूरी फिल्म के दौरान निर्देशित किया। क्योंकि मैं नया था और फिल्मों के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। अनुष्का इस दौरान बहुत सहज और शांत रही।"
उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि अनुष्का को बाते घुमाना फिराना नहीं आता इसीलिए वह गलत समझ लेती है। वह आर्मी परिवार से है इसीलिए सीधे सपाट में लहजे में बोलने वाली है, और वह किसी भी मामले में न्यायप्रिय है।"
मैं अनुष्का का बहुत सम्मान करता हूँ: रणवीर सिंह
-
Thursday, October 09, 2014


