केरल में सबसे सफल हिंदी फिल्म बनीं 'बैंग बैंग'

केरल में सबसे सफल हिंदी फिल्म बनीं 'बैंग बैंग'
​​अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'बैंग बैंग' केरल में एक सप्ताह के अंदर चार करोड़ रुपये की कमाई कर राज्य में सबसे ज्यादा सफल हिंदी फिल्म बन गई है​। फिल्म की सफलता से खुश ऋतिक ने दर्शकों को धन्यवाद दिया​।
​
​ ऋतिक ने 'यूट्यूब' पर साझा की गई एक वीडियो में कहा, "केरल में अपनी फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया देखकर में भावविभोर हूं​।​ इतना प्यार दिखाने और मेरी फिल्म को सफल बनाने के लिए आप सबका धन्यवाद​।​​"​
​​
​​​ पहले हफ्ते में 250 करोड़ से ज्यादा कमा 'बैंग बैंग' ने तोड़ा शाहरुख की 'जब तक है जान' का रिकॉर्ड एक बयान के अनुसार, "केरल के अब तक के इतिहास में 'बैंग बैंग' सबसे ज्यादा सफल हिंदी फिल्म है और फिल्म ने एक सप्ताह में चार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है​।​"​
​​
​​​ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' केरल में कुल 105 सिनेमाघरों में हिंदी भाषा में प्रदर्शित की गई थी और कोच्चि में इसके 40 शो हुए थे​।​ फिल्म पूरी दुनिया में अब तक के प्रदर्शन से कुल 200 करोड़ की कमाई की है​।​

End of content

No more pages to load