​​अबराम के लिए पागल हैं शाहरुख: गौरी

​​अबराम के लिए पागल हैं शाहरुख: गौरी
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी का कहना है कि उनके पति छोटे बेटे अबराम के लिए बिल्कुल पागल हैं​।​ अबराम, शाहरुख और गौरी की तीसरी संतान हैं​।​ गौरी ने अबराम के बारे में बताते हुए कहा, "कोई भी उसे देखेगा, तो चुरा लेना चाहेगा​।
​​
​ मैं मां हूं, इसलिए यह कहती हूं​। वह (अबराम) तस्वीर में जैसे दिखते है, उससे कहीं ज्यादा प्यारे हैं और शाहरुख तो उनके लिए पूरी तरह से पागल हैं​।"​
​​
​​​ आपको बता दें कि ईद के मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस के लिए अपने बेटे अबराम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की​। शाहरुख ने अबराम की एक सुंदर तस्वीर फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट की​।
​​
​​​ आपको बता दें कि अबराम के जन्म से पहले ही शाहरूख विवादों में आ गए थे​।​ अबराम के लिंग निर्धारण जांच की खबरें आयीं थीं जिसे शाहरूख ने गलत बताया था।​ अबराम के अलावा शाहरुख और गौरी के दो और बच्चे आर्यन और सुहाना हैं​।
​​
​​​ शाहरूख की आने वाली फिल्म हैपी न्यू ईयर दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

End of content

No more pages to load