केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्म के दृश्यों में धूम्रपान के साथ-साथ अब शराब रोधी वैधानिक चेतावनी भी दिखाने जा रहा है। हालांकि, अभिनेता आमिर खान कहते हैं कि संदेश देने के और भी तरीके हैं।
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म की रचनात्मकता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि यह कोई समाधान है, क्योंकि इससे फिल्म की रचनात्मकता बर्बाद होती है।"
उन्होंने कहा, "दर्शक पैसे खर्च कर फिल्म देखने आ रहे हैं, तो वे परेशान नहीं होने चाहिए। फिल्म से पहले या बाद में एक संदेश लगाया जाए, वही ठीक है। मुझे नहीं लगता कि इसके लिए यही सही तरीका है। यह संदेश पहुंचाने के और भी तरीके हैं।"
वैधानिक चेतावनी देने के और भी तरीके: आमिर
-
Friday, October 24, 2014


