​​फिल्मोद्योग में दोस्ती असली नहीं: मोहित

​​फिल्मोद्योग में दोस्ती असली नहीं: मोहित
बॉलीवुड में आए दिन दोस्ती और रिश्तों में खटास आने की खबरें सुनने को मिलती हैं। हाल में दोस्तों को अपना नया गीत ​'​ऐसी वैसी दोस्ती नहीं​'​ समर्पित करने वाले गायक मोहित चौहान का मानना है कि सिनेजगत में ऐसे सच्चे रिश्ते नहीं मिलते।​

​​ मोहित ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया​, "चकाचौंध भरे फिल्मोद्योग में जन्म लेने वाली दोस्ती आपसी फायदे के लिए होती है, जो अच्छी चीज है, लेकिन यह असल रिश्ता नहीं होता।​"​

​​ ​ उन्होंने कहा​, "यह काफी हद तक एक पेशेवर दोस्ती की तरह होती है।​"​​ मोहित स्वयं को खुशकिस्मत मानते हैं कि वह अभी भी स्कूल और कॉलेजों के अपने कुछ खास दोस्तों के संपर्क में हैं।​

​​ ​ उन्होंने बताया, ​"​बहुत सी यादें हैं। मैं हिमाचल प्रदेश में बड़ा हुआ और वहां अभी भी मेरे स्कूल और कॉलेज के दोस्त हैं। यही नहीं, मैं हाल में एक संगीत समारोह के लिए कुल्लू गया और मेरे कुछ पुराने दोस्त मुझसे वहां मिलने आए।​"​

End of content

No more pages to load