​​रणधीर को पसंद नहीं अश्लील कॉमेडी करना

​​रणधीर को पसंद नहीं अश्लील कॉमेडी करना
अभिनेता रणधीर कपूर का कहना है कि उन्हें अश्लील कॉमेडी देखना तो पसंद है, लेकिन बतौर अभिनेता वह ऐसी कॉमेडी करना पसंद नहीं करेंगे​। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'ग्रैंड मस्ती' जैसी अश्लील कॉमेडी फिल्में करना पसंद करेंगे?​

​​ ​ उन्होंने कहा, "नहीं, मैं नहीं करूंगा​।​ मैं उन्हें देखना पसंद करता हूं, लेकिन मुझे ऐसी फिल्में करना पसंद नहीं​। ​मैं 'सुपर नानी' जैसी फिल्मों को वरीयता देता हूं क्योंकि मैं इनसे जुड़ सकता हूं​।​"​

​​ ​ रणधीर ने 'दिल', 'इश्क' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक इंद्र कुमार के साथ अपनी आनेवाली फिल्म 'सुपर नानी' के अनुभव साझा किए​।

​​ ​ उन्होंने कहा, "मैं इंदु को उनकी फिल्मों 'बेटा' और 'दिल' के लिए अधिक जानता हूं​।​ बाद में उन्होंने अलग तरह की फिल्में बनाईं​।​ ​'​सुपर नानी​'​ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है​। मैं इंदू के साथ काम करके खुश हूं, क्योंकि किरदार और पैसा अच्छा मिला​।"

​​ फिल्म में रेखा और शरमन जोशी भी नजर आएंगे​।​

End of content

No more pages to load