​स्वयं को ​'​हॉट​'​ नहीं कहलवाना चाहतीं लिसा​​

​स्वयं को ​'​हॉट​'​ नहीं कहलवाना चाहतीं लिसा​​
​मॉडल-अभिनेत्री लिसा हेडन को स्वयं को ​'​हॉट​'​ कहलवाना पसंद नहीं है। ​'​क्वीन​'​ फिल्म से चर्चा में आई लिसा का कहना है कि वह अपने अभिनय के लिए जाना जाना पसंद​ है करती हैं और अपनी अभिनय प्रतिभा निखाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।​

​​ लिसा ने एक बयान में कहा, ​"फिल्म क्वीन से पूर्व लोग मु​झे ​बस एक मॉडल की तरह लेते थे।​ मैंने स्वयं को एक अच्छी अभिनेत्री साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की। मु​झे सही मौके की जरूरत थी और अब लोगों ने मु​झे एक अभिनेत्री के रूप में गंभीरता से लेना और मेरी प्रतिभा को तव्वजो देना शुरू कर दिया है।​"

​ उन्हें लगता है कि ​'​क्वीन​'​ के बाद उनकी छवि बदल गई। अपने लिए ​'​हॉट​'​ शब्द सुनना नापसंद करने वाली लिसा ने कहा​, "मैं ​'​हॉट​'​ नहीं कहलवाना चाहती।​"

​ लिसा की अगली फिल्म ​'​द शौकीन्स​'​ है।

End of content

No more pages to load