​मेरे और सलमान भाई के बीच कोई विवाद नहीं है: शाहरुख

​मेरे और सलमान भाई के बीच कोई विवाद नहीं है: शाहरुख
​​काफी समय से एक दूसरे के कट्टर विरोधी रह चुके सलमान खान और शाहरुख खान के बीच जिस तरह से धीरे-धीरे दूरियां आनी शुरू हुई थी अब उसी तरह धीरे-धीरे कर के सकारात्मकता भी आ रही है। अब दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर कड़वाहट भरी ख़बरों की जगह उनकी एक दूसरे के लिए सद्भावना ने ली है।

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने भी दोनों के लिए कुछ ऐसा ही काम किया है, जहाँ एक और सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस में इस फिल्म का प्रोमोशन किया वहीं अब शाहरुख खान उनके इस कार्य के लिए सलमान का दिल से धन्यवाद करते दिख रहे हैं।

​ शाहरुख ने अपने कोलकाता दौरे के दौरान ​सलमान का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा है, "​यह भाई (सलमान) का बड़प्पन है​,​ और दिखाता है कि हमारे बीच अब कोई विवाद नहीं है। शाहरुख खान ने कहा कि मुझे लगता है कि यह उनकी शालीनता है कि उन्होंने ऐसा किया। मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं। जब लोग अभिनेताओं के बीच विवादों को लेकर बात करते हैं तो वह तथ्य से अवगत नहीं होते हैं। हम लोगों के बीच में कोई विवाद नहीं है।​"​

​​ ​कोलकाता में अपनी फिल्म का प्रोमोशन करते हुए शाहरुख ने यह भी कहा कि ​जहां कहीं उन्हें मंच मिलता है, वे एक-दूसरे के काम के बारे में बात करते हैं। सलमान ने हाल ही में शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रोमोशन बिग बॉस में किया था। वहीं फरहा खान ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि सलमान हमेशा से ही उनके दोस्त रहे हैं। उन्होंने हमें बहुत प्रोत्साहित किया है, और हमारी फिल्म की पागलपंती को भी पसंद किया।

End of content

No more pages to load