​अनुपम के साथ काम कर मजा आया: अक्षय​

​अनुपम के साथ काम कर मजा आया: अक्षय​
अभिनेता अक्षय कुमार ने अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'हे बेबी' और ​'​स्पेशल 26​'​ भी शामिल हैं। उनका कहना है कि अनुपम के साथ काम करने में उन्हें मजा आता है।​​

​ अक्षय ने अनुपम के साथ सबसे पहले 1992 में आई फिल्म 'दीदार' में काम किया था। इसके बाद नब्बे के दशक की फिल्मों ​'​दिल की बाजी​'​, 'वक्त हमारा है' और 'अफलातून' में भी दोनों साथ नजर आए।​​

​ साल 2013 उन्हें फिल्म ​'​स्पेशल 26​'​ में साथ देखा गया और अब आने वाली फिल्म ​'​द शौकीन्स' में भी फिर से दोनों साथ होंगे।​ अक्षय ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया​,​ ​"​अनुपम के साथ शूटिंग करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। हमने साथ में कई सारी फिल्में की हैं। मुझे उनके साथ काम करने में मजा आता है।​"​​

उन्होंने आगे कहा​,​ ​"​फिल्म 'द शौकीन्स' में हालांकि अक्षय और अनुपम के बहुत ज्यादा दृश्य साथ में नहीं हैं, लेकिन मैंने तीन-चार दिनों तक उनके साथ शूटिंग की।"​​

अक्षय ने फिल्म में एक पियक्कड़ सुपरस्टार की भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया, `मेरा किरदार काफी रंगीन मिजाज और पियक्कड़ सुपरस्टार का है और मुझे बेहद गुस्सा भी आता है।`

End of content

No more pages to load