​'​शौकीन​' में रति अच्छी लगीं: लीजा

​'​शौकीन​' में रति अच्छी लगीं: लीजा
मॉडल-अभिनेत्री लीजा हेडन कहती हैं कि वह ​'​शौकीन​'​ (1982) की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के अभिनय की मुरीद हैं। लीजा की आगामी फिल्म ​'​द शौकीन्स​'​ इसी फिल्म से प्रेरित है।​

बासु चटर्जी की फिल्म ​'​शौकीन​'​ में अशोक कुमार, उत्पल दत्त, ए.के. हंगल और रति मुख्य भूमिका में थे। शुक्रवार को​ रिलीज हो रही ​'​द शौकीन्स​'​ में अनुपम खेर, अक्षय कुमार, अन्नू कपूर और पीयूष मिश्रा भी हैं।​
​
लीजा ने कहा, "फिल्म (1982) में रति अग्निहोत्री लाजवाब थीं। मुझे वह बहुत अच्छी लगीं।"​
​उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अभिषेक शर्मा निर्देशित ​'​द शौकीन्स​'​ में उनका किरदार (आहना) रति के किरदार से बहुत अलग है।

End of content

No more pages to load