फिल्म 'किल दिल' में गोविंदा के साथ काम कर रहे रणवीर सिंह का कहना है कि वह 'राजा बाबू' स्टार गोविंदा के बहुत बड़े फैन हैं, और उनकी फ़िल्में देख-देख कर ही बड़े हुए हैं।
इस से पहले 'साथिया' जैसी फिल्म देने वाले, निर्देशक शाद अली इस बार यशराज बैनर तले फिल्म 'किल दिल' लेकर आए हैं। जिसमें गोविंदा, रणवीर सिंह, अली जफ़र और परीणीति सिंह एक साथ अभिनय करते नजर आएँगे।
फिल्म में गोविंदा के साथ काम कर बॉलीवुड के युवा कलाकार रणवीर सिंह बेहद खुश हैं, और उनका कहना है कि उनके 90की शताब्दी के कलाकार के साथ काम करना एक सपने के सच होने के जैसा है। यह कॉमेडी से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा सभी कुछ है।
गोविंदा जी एक महान कलाकार हैं, और फ़िल्में देखने का एक कारण भी हैं। वह वास्तव में एक मास्टर हैं, और उनका दृष्टिकोण बहुत-बहुत पुराना स्कूल है। मैं शायद उनके सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हूँ। मैंने उनकी फ़िल्में देखी हैं, और कुछ को तो मैंने 50 से भी ज्यादा बार देखा है। मुझे उनके सभी गाने बेहद पसंद हैं। मुझे उनकी सभी फ़िल्में पसंद नहीं हैं, लेकिन मुझे वह एक आयकन के तौर पर बहुत पसंद हैं।"
वहीं रणवीर का अली जफ़र के इस फिल्म में होने के बारे में कहना है कि उन्होंने इस फिल्म में अब तक का सबसे बेहतरीन काम किया है। साथ ही रणवीर यह भी खुलासा करते हैं कि निर्देशक ने उन्हें इस फिल्म के लिए कुछ वजन बढ़ाने के लिए कहा था। रणवीर कहते हैं, 'गुंडे' में मेरा चेहरा काफी मरदाना था, और ऐसे ही लुक की जरूरत 'रामलीला' के दौरान भी थी। लेकिन इस फिल्म में मुझे काफी प्यारा सा और चबी सा दिखना था। इसलिए मैंने शेव कराई, बाल कटाए। फिल्म में मेरा किरदार एक बच्चे के जैसा है, जिसकी अपनी कोई फिलॉसफी नहीं है, वह हमेशा वही करता है, जो उसे उसका बड़ा भाई कहता है।
उसकी जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब परिणीति उसके जीवन में आती, है तब उसे पता चलता है कि जिंदगी का सिर्फ ऐसी ही नहीं है, उसका कोई दूसरा रूप भी है।
'किल दिल' 14 नवंबर को रिलीज हो रही है।
मैं गोविंदा जी के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हूँ: रणवीर सिंह
-
Friday, November 07, 2014


