फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बालों की कुर्बानी दे चुके अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी सहकलाकार दीपिका पादुकोण को वह गंजे अच्छे लगते हैं।
यह पूछे जाने पर कि उनकी गंजी खोपड़ी को देखकर दीपिका ने क्या कहा, रणवीर का जवाब था, "दीपिका को यह पसंद आया।मैंने फिल्मी परिधान में अपनी तस्वीरें उन्हें दिखाईं। वह खुश हुई और शूटिंग शुरू करने के लिए काफी उत्साहित भी लगीं।"
फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रही हैं। रणवीर से यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी आईने में अपने आप को गंजा देखना पसंद करते हैं, उन्होंने कहा, "मैं बहुत घबराया हुआ था, जब मुंडन के लिए जा रहा था। लेकिन मैंने बाजीराव की भूमिका स्वीकार की थी, जो एक गंजा था। मुझे अपने आप को खुश रखने के लिए नई-नई चीजें करना पसंद है।"
दीपिका को गंजा अच्छा लगता हूं: रणवीर
-
Monday, November 10, 2014


