शाहरुख, हनी को छोटे भाई की तरह मानते हैं, वो थप्पड़ क्यों मरेंगे: शालिनी सिंह

शाहरुख, हनी को छोटे भाई की तरह मानते हैं, वो थप्पड़ क्यों मरेंगे: शालिनी सिंह
कुछ दिनों पहले ख़बरें थी कि शाहरुख ने हनी सिंह को उनके स्लैम टूर के दौरान थप्पड़ मार दिया था, लेकिन अब हनी सिंह की पत्नी ने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि ये सब सिर्फ कोरी अफवाहें हैं और शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ नहीं मारा है।

जब एक साक्षात्कार के दौरान हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह से स्लैम टूर के दौरान उनके पति को शाहरुख द्वारा थप्पड़ जड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इन खबरों को सरासर गलत बताते हुए कहा, "सबको पता है कि किंग खान हनी सिंह को छोटे भाई की तरह मानते हैं तो ऐसे शाहरूख उनको थप्पड़ क्यों मारेंगे। ये एक बकवास कहानी है।"

वहीं शालिनी ने रैपर हनी सिंह की की बीमारी की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं बल्कि सिर्फ ब्लड-प्रशर की समस्या है। जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें दो महीनो के आराम की सलाह दी है।"

End of content

No more pages to load