रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट किया है। जिसके लिए काफी समय से चर्चा चली आ रही थी। वहीं जब उनका सामना मीडिया से हुआ तो इस सवाल को वह टालते हुए नजर आए।
जब उनसे कैट के साथ नए घर में शिफ्ट होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह यहाँ हमेशा के लिए नही बल्कि कुछ समय के लिए शिफ्ट हुए हैं क्योंकि उनके पुश्तैनी घर में अभी निर्माण का काम चल रहा है। और उनका अपने माता-पिता से अलग रहने का कोई इरादा नहीं है और ना ही वह उनसे अलग रहने के लिए इस घर में शिफ्ट हुए हैं।
रणबीर ने अपने एक घडी के विज्ञापन के अभियान के मौके पर कहा, ""हाँ मैं नए घर में शिफ्ट हो रहा हूँ, लेकिन यह सिर्फ कुछ समय के लिए ही है, लंबे समय के लिए नहीं। क्योंकि मेरे घर में पुनर्निर्माण का काम चल रहा है।"
हमेशा के लिए नहीं, कुछ समय के लिए नए घर में शिफ्ट हुआ हूँ: रणबीर
-
Thursday, November 13, 2014


