आगामी 'जिद' फिल्म से सिनेमाई करियर की शुरुआत कर रहीं प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन मनारा चोपड़ा का कहना है कि वह बॉलीवुड में ग्लैमर्स डॉल बनने नहीं, बल्कि अभिनय करने आई हैं।
मनारा ने कहा, "आपकी पहली फिल्म से बहुत उम्मीदें होती हैं, लेकिन मैं उन लोगों में से हूं, जो कोई उम्मीद नहीं रखते। लेकिन हमें हमारे काम के लिए जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। वह बहुत सुखद है। अच्छा लगता है, जब सिनेजगत से इतना गर्मजोशी भरा स्वागत मिलता है।"
उन्होंने कहा, "एक अभिनेत्री होने के नाते मेरे लिए जो कुछ चुनौती होगा, मैं उसे करूंगी। मैं यहां शो स्टॉपर या ग्लैमरस डॉल बनने नहीं, बल्कि अभिनय करने आई हूं।"
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित और अभिनव सिन्हा द्वारा निर्मित 'जिद' में करणवीर शर्मा व अन्य भी हैं।
ग्लैमर डॉल बनने नहीं अभिनय करने आई हूं: मनारा
-
Thursday, November 13, 2014


