मेरा सपना है पाकिस्तानी फिल्म बनाना: अली जफर

मेरा सपना है पाकिस्तानी फिल्म बनाना: अली जफर
​​पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जफर का कहना है कि उनका सपना एक पाकिस्तानी फिल्म बनाना है। वह जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू करने के लिए अपने देश जाएंगे।

अली ने संवाददाताओं को बताया, "'किल दिल' के बाद मैं पाकिस्तान जाऊंगा और उस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करूंगा। यह ड्रीम प्रोजेक्ट एक पाकिस्तानी फिल्म बनाना है।"

'तेरे बिन लादेन' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अली ने कहा, "मैं इस फिल्म के जरिए दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि पाकिस्तानी फिल्में क्या हैं। मैं इस फिल्म की कहानी लिखूंगा, निर्देशन करूंगा और इसमें अभिनय करूंगा।"

शाद अली निर्देशित 'किल दिल' में रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा और गोविंदा भी हैं।

End of content

No more pages to load