फिल्मकार शूजीत सरकार का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन 'पीकू' के सेट पर एक बच्चे जैसा व्यवहार करते हैं और लोगों से मिले अच्छे विचारों पर ध्यान देते हैं। शूजीत 73 वर्षीय अमिताभ के साथ इन दिनों कोलकाता में 'पीकू' की शूटिंग कर रहे हैं। वह अमिताभ के साथ गुजरे वक्त के बारे में बात करके बहुत उत्साहित थे।
शूजीत ने यहां सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि वह सेट पर बच्चा बन जाते हैं। वह हमसे बांग्ला में बात करते हैं। अगर आप उन्हें किसी चीज पर कोई महत्वपूर्ण आइडिया दो, तो वह उस आइडिया पर भरोसा करेंगे।
अमिताभ ने यहां शूजीत सरकार और रोनी लाहिड़ी निर्मित बांग्ला फिल्म 'ओपन टी बायोस्कोप' की पहली झलकी लांच की। शूजीत ने कहा कि उनकी नजर में बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि काम की गुणवत्ता मायने रखती है।
अमिताभ सेट पर बच्चा बन जाते हैं: शूजीत सरकार
-
Wednesday, November 19, 2014


