फिल्मकार हैरी बावेजा का कहना है कि वह अपनी अगली फिल्म में बेटे हरमन बावेजा को बतौर कलाकार लेंगे। हैरी ने सबसे पहले फिल्म 'लवस्टोरी 2050' में हरमन को लॉन्च किया था।
उन्होंने कहा, "जी हां, मैं अगली फिल्म में हरमन को निर्देशित करूंगा।" हैरी की फिल्म 'चार साहिबजादे' हाल ही में प्रदर्शित हुई है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाओं से हैरी खुश हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी।
हैरी ने कहा, "मुझे दर्शकों की ओर से इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। मुझे खुशी है कि लोगों ने फिल्म को पसंद किया, इससे ज्यादा मैं क्या मांग सकता हूं।"
फिल्म 'चार साहिबजादे' छह नवंबर को प्रदर्शित हुई है।
बेटे को फिर निर्देशित करेंगे बावेजा
-
Saturday, November 22, 2014


