​​फिल्मकार समाज को नहीं बदल सकते: विशाल​​

​​फिल्मकार समाज को नहीं बदल सकते: विशाल​​
​फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज का कहना है कि फिल्मकार रुपहले पर्दे पर अपना अनुभव बयां कर सकते हैं, लेकिन वे समाज को नहीं बदल सकते।​ विशाल का मानना है कि फिल्में समाज का दर्पण हैं, लेकिन फिल्मकार सामाजिक कार्यकर्ता नहीं हैं।​

​ विशाल ने शनिवार को फिल्म बाजार में ​'​सिनेमा समाज में बदलाव लाने का माध्यम' सत्र के दौरान कहा​, "हम कथावाचक हैं। फिल्मकार जीवन में जो कुछ घटित होता है, उसको बयां करते हैं। हम जो अनुभव करते हैं, उसी को बयां करते हैं। फिल्मों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है, लेकिन हम समाज में बदलाव नहीं ला सकते, क्योंकि समाज अलग-अलग लोगों ने मिलकर बनाया है।​"

उन्होंने कहा कि लेकिन हमें देश में हिंसा को जन्म नहीं देना चाहिए।​ विशाल ने कहा​, "हम इतने असहिष्णु क्यों हैं? इसकी वजह समाज का शिक्षित न होना है। उचित शिक्षा दी जानी चाहिए और उन्हें समझना चाहिए कि जब एक फिल्म रिलीज हो रही हो, तो वे अराजकता न फैलाएं।​"

End of content

No more pages to load