अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह नामचीन सितारों की मौजूदगी वाली फिल्म में काम करने को लेकर बिल्कुल असहज नहीं हैं, क्योंकि उनकी नजर मेंसितारों की उपस्थिति से कहीं अधिक भूमिका मायने रखती है।
अनुष्का आगे जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर एवं अन्य कलाकार भी हैं।
अनुष्का ने कहा, "मेरे खयाल से मैं आशंकित नहीं हूं। जब जोया ने मेरे सामने इस भूमिका का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने सोचा कि मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी। फिल्म में प्रियंका चोड़ा की भूमिका ज्यादा बड़ी है, लेकिन मेरे लिए फिल्म मायने रखती है। इसलिए मैंने अपनी भूमिका सुनते ही जोया को हां कह दी।"
अनुष्का इस वक्त अपनी नई फिल्म 'पीके' के प्रचार में व्यस्त हैं।
सितारों की मौजूदगी से असहज नहीं हूं: अनुष्का
-
Friday, December 05, 2014


