मॉडल-अभिनेत्री मनस्वी ममगई बॉलीवुड किंग शाहरुख, दबंग सलमान खान, और 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की हीरोइन बनना चाहती हैं। मनस्वी ने 'एक्शन जैक्सन' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है, जिसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम भी हैं।
फेमिना मिस इंडिया (2010) मनस्वी ने कहा, "मैं तीनों खान के साथ रोमांस करना चाहूंगी। वैसे ही जैसे 'एक्शन जैक्सन' में एक हीरो और तीन हीरोइन हैं। मैं तीनों खान की मुख्य नायिका बनकर उनके साथ रोमांस करना चाहती हूं।"
'एक्शन जैक्सन' के गीत 'गैंगस्टर बेबी' में मनस्वी का बिंदास रूप सामने आया है। इस बिंदास रूप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में अंगप्रदर्शन एक तरह की चुनौती बन गई है, क्योंकि सवाल यह है कि हम अंग प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन आगे क्या? मैं मिस इंडिया और एक कैलेंडर के लिए फोटोशूट दे चुकी हूं, इसलिए मुझे बिकनी से दिक्कत नहीं है।
बॉलीवुड के तीनों खान पर आया मनस्वी का दिल, करना चाहती हैं रोमांस
-
Monday, December 08, 2014


