अभिनेता-फिल्म निर्माता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह कैंसर पीड़ित अभावग्रस्त बच्चों के लिए एक अस्पताल शुरू कर अपनी मां की इच्छा पूरी करना चाहते हैं।
जॉन की मां लंबे अर्से से धर्मार्थ संबंधी कार्यो विशेषकर कैंसर रोगियों की मदद के कार्यो से जुड़ी हुई हैं। जॉन ने कहा, "मेरी मां पिछले 15-17 साल से कैंसर पीड़ित बच्चों की देखभाल कर रही हैं। उनका सपना है कि वह अपना अस्पताल शुरू कर सकें, जहां कैंसर का इलाज कराने में असमर्थ बच्चों का इलाज किया जा सके।"
41 वर्षीय जॉन ने सोमवार को अभावग्रस्त और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए एक क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किया और कहा, "अगर मेक-अ-विश फाउंडेशन या चैरिटीज ऐड फाउंडेशन या अमेजन भी साथ आ जाए और इस नेक काम में मदद दे, तो यह बढ़िया होगा।"
बीमार बच्चों की मदद करना चाहते हैं जॉन
-
Wednesday, December 17, 2014


