फिल्मकार करण जाैहर इस बात से खुश हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'राम लखन' को लेकर लोगों में उत्सुकता है। करण की यह फिल्म 1989 में आई फिल्म 'राम लखन' की रीमेक है। उन्होंने कहा कि रीमेक फिल्म के लिए कलाकारों का चयन अभी नहीं हुआ है।
हालांकि कहा जा रहा है कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्र, अभिनेत्री आलिया भट्ट और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में लिया गया है और फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं।
करन ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा,, "रोहित और मैं फिल्म 'राम लखन' के प्रति लोगों में उत्साह देखकर खुश हैं, लेकिन हम कहना चाहेंगे कि अभी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है।"
शेट्टी इस समय शाहरुख, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'दिलवाले' के निर्माण में व्यस्त हैं।
'राम लखन' की रीमेक के कलाकारों का चयन बाकी: करण
-
Thursday, March 26, 2015


