​आमिर 'दंगल' वाले लुक में बहुत अच्छे ​लग रहे हैं: किरण

​आमिर 'दंगल' वाले लुक में बहुत अच्छे ​लग रहे हैं: किरण
आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दंगल' की तैयारी में जुटे हैं जिसके लिए उन्होंने शारीरिक तौर पर बेहद मेहनत कर खुद को एक पहलवान का लुक दिया है। उनके इस लुक को देख कर आमिर के प्रशंसक ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी किरण भी बेहद खुश हैं।

हाल ही में ​आमिर और किरण राव ने सोनाली बोस की फिल्म 'मार्गरिटा वि​द अ स्ट्रॉ' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की​। इसी दौरान किरण ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे यह (दंगल में आमिर का लुक) बहुत पसंद है​। अभी तक इसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन लुक टेस्ट में अभी तक जो भी निकलकर आया है उसमें वह बहुत अच्छे दिख रहे हैं​।"​
​
​​ उन्होंने कहा, "फिल्म की कहानी और उनका किरदार दोनों बहुत विशेष हैं. यह उनके लिए नया है​।"​
​
​​ 'दंगल' की कहानी ​मशहूर रेसलर महावीर फोगट के जीवन पर आधारित बताई जाती है​। ​इस फिल्म के किरदार में उपयुक्त दिखने के लिए आमिर अपने शरीर पर बहुत मेहनत कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी​।
​
​​ किरण राव अपने पति अभिनेता आमिर खान की आने वाली बायोपिक 'दंगल' में उनके कुछ लुक टेस्टों को देख चुकी हैं और वह उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो गईं​।​ फिल्म निर्माता किरण का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए विशेष है​। उन्होंने फिल्म में आमिर के किरदार के लिए उन्हें शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया​।​

End of content

No more pages to load