अपनी अगली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं अनुष्का ​

अपनी अगली फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं अनुष्का ​
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच 10' ने उनके करियर में एक निर्माता और अभिनेत्री के तौर पर चार चाँद लगा दिए हैं। फिल्म की सफलता के बाद से ही उन्होंने एक और फिल्म का निर्माण करने की पूरी-पूरी योजना बना ली है।

यहाँ तक कि वह अपनी अगली फिल्म और उसमें अपनी भूमिका को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं।

बीजिंग ​में चल रहे फिल्म महोत्सव ​में अपनी फिल्म ​'​​एनएच 10​'​ की स्क्रीनिंग के लिए​ पहुंची अनुष्का ने कहा, "​जब मैंने पठकथा पढ़ी तो, यह मेरी बाकि फिल्मों जैसी ही थी। मैं इतनी उत्साहित थी कि, इसे बनाना ही चाहती थी।​"

​अनुष्का ने 'एनएच 10' के ​निर्देशक नवदीप सिंह और लेखक सुदीप शर्मा ​की तारीफ़ करते हुए कहा, "अभिनेत्री से निर्माता बनना, मेरे अनुसार परिवर्तन की एक बेहतरीन प्रक्रिया है।​"

उन्होंने कहा​, "भविष्य में भी हम ऐसी फिल्मों को समर्थन देना जारी रखेंगे, जिन्हें थोड़ा रिस्की माना जाता है क्योंकि उनमें नाच-गाना नहीं होता।​"​

End of content

No more pages to load