​​'बॉम्बे वेलवेट': ​इंटीमेट सीन में नजर आएँगे ​रणबीर और अनुष्का

​​'बॉम्बे वेलवेट': ​इंटीमेट सीन में नजर आएँगे ​रणबीर और अनुष्का
​अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ​'​बॉम्बे वेल्वेट​'​ इन दिनों चर्चा में है।​ सुनने में आया है कि अभी फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा का एक​ ​इंटेन्स लव मेकिंग सीन फिल्माया गया है।​

दोनों ही कलाकार इससे पहले भी​ ​कुछ दफा अपनी पिछली फिल्मों में ऐसे दृश्यों को शूट कर चुके हैं, लेकिन​ ​सूत्रों की मानें तो ​इन दोनों सितारों का अभी तक का सबसे हॉट लव मेकिंग​ ​सीन होगा।​
​
​​ रणबीर और अनुष्का बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री​ भी काफी ज़बरदस्त नज़र आ रही है। जिन्होंने भी अभी तक फिल्म का ट्रेलर और​ गाना देखा है, वो सभी इनकी केमिस्ट्री के बारे में खासा ज़िक्र कर रहे​ ​हैं। पहली बार दोनों सितारे परदे पर साथ काम करते दिखाई देंगे। दोनों की​ ​जोड़ी बड़े परदे पर देखना बेहद दिलचस्प रहेगा। यह फिल्म 15 मई को रिलीज़​ ​होगी।

End of content

No more pages to load