काफी क्रेज़ी है 'दिल धड़कने दो' का दूसरा गाना 'गल्ला गूड़ियां'

काफी क्रेज़ी है 'दिल धड़कने दो' का दूसरा गाना 'गल्ला गूड़ियां'
'दिल धड़कने दो' के मजेदार से ट्रेलर और रिफ्रेशिंग से टाइटल ट्रैक के बाद इसका एक और गाना 'गल्ला गूड़ियां' भी रिलीज हो गया है। टाइटल ट्रैक की ही तरह इस गाने की भी खास बात ये है कि इस धुन पर फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ पूरे जोशो-खरोश के साथ थिरकती दिख रही है।

यानी कि एक क्रेज़ी फैमिली पर आधारित इस फिल्म के गीत भी काफी क्रेज़ी हैं जिसमें पूरा का पूरा परिवार एक साथ अपनी ही मस्ती में ठुमकते नजर आ रहे हैं।

इस गीत में यशिता शर्मा, मनीष कुमार टीपू, फरहान अख्तर, शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना भी टाइटल ट्रैक की ही तरह काफी रिफ्रेशिंग है।

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।


End of content

No more pages to load