अक्षय कुमार की 'गब्बर इज़ बैक' ने तीन दिनों में 39.41 करोड़ की कमाई की। वहीं पहले दिन 13.05 करोड़ कमाने के बाद यह फिल्म 2015 की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने इस साल, पहले दिन 10 करोड़ के आंकड़े को छुआ है।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श का कहना है, "गब्बर इज़ बैक के साथ ही थियेटर में भीड़ भी लौट आई है। दर्शकों ने सिल्वर स्क्रीन पर अक्षय अभिनीत इस फिल्म को अच्छे से स्वीकार कर लिया है।"
वहीं व्यापार विश्लेषक आमोद महरा का कहना है, "रविवार ने परिस्थितियों को संभाल लिया। अब फिल्म के निर्माता सुरक्षित ज़ोन में हैं। हालाँकि अभी फिल्म को प्रदर्शकों द्वारा लगाईं गई कीमत को वसूलने के लिए और कमाई करनी होगी।"
तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई का ज़िक्र करते हुए बताया, "गब्बर ने पहले दिन 13.05 करोड़, दूसरे दिन, 11.36 करोड़, और तीसरे दिन 15 करोड़ कमाने के बाद तीन दिनों में 39.41 करोड़ की कमाई कर ली है।
बॉक्स ऑफिस: गब्बर ने तीन दिनों में कमाए 39.41 करोड़
-
Tuesday, May 05, 2015


