​हिट एंड रन केस​: सलमान खान दोषी करार​, शराब पीकर चला रहे थे गाडी ​

​हिट एंड रन केस​: सलमान खान दोषी करार​, शराब पीकर चला रहे थे गाडी ​
आखिर कार सलमान खान के 2002 के हिट एंड रन ​केस की सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट ने अपना फैंसला सुना दिया है और फैंसले के अनुसार सलमान खान इसके दोषी हैं।

मुंबई ​के एक सेशन कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की संलिप्तता वाले हिट एंड रन मामले में ​आज अपना अहम फैसला सुनाया।​ सलमान को इस मामले में दोषी करार दिया गया है और सभी आरोप साबित हुए हैं। जानकारी के अनुसार, आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि सलमान खान शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे।​
​
​​​ सलमान खान गैर इरादतन हत्‍या में दोषी करार दिए गए हैं। इस मामले में उन्‍हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। हालांकि कोर्ट ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है। कोर्ट का यह फैसला आने के बाद सलमान का रंग फीका पड़ गया।​​

End of content

No more pages to load