​सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है: सलमान का परिवार

​सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है: सलमान का परिवार
​हिट एंड रन मामले में पांच साल कैद की सजा मिलने के बाद दो दिन की अंतरिम जमानत पर चल रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के परिवार ने संकट की इस घड़ी में सलमान का साथ देने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया​।

परिवार ने आगे की कार्यवाही को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है​। साल 2002 के हिट एंड रन मामले में बुधवार को फैसला आया था, जो कि परिवार के लिए कठिन स्थिति बन गया है​।
​
​​ सलमान की बहन अर्पिता ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा​, "आज का दिन उतार-चढ़ावों और ऊंची-नीच से भरा दिन था​। हमने बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है और सब अच्छा होने की प्रार्थना और उम्मीद कर रहे हैं​।​ हमारे साथ होने के लिए आप सभी का शुक्रिया​।​​"​
​
​​ हिट एंड रन केस में सलमान खान पांच साल की सजा के बाद दो दिन की जमानत मिलने के बाद सलमान खान जब अपने घर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए आमिर खान और राजनेता राज ठाकरे सहित बॉलीवुड की तमाम जानी मानी हस्तियां मिलने पहुंचीं​। फैसले के समय सलमान के भाई अरबाज और सोहेल खान, बहनों- अर्पिता और अलवीरा सहित सलमान का परिवार सत्र अदालत में मौजूद था​।​​
​
​​ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.वी. देशपांडे द्वारा सलमान को गैरइरादतम हत्या, बिना लायसेंस गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का दोषी ठहराए जाने पर परिवार के सभी लोग भावुक हो गए थे​।​​
​
​​ सलमान को तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने का भी दोषी पाया गया था​। सितंबर 2002 में बांद्रा उपनगर में सलमान की लैंड क्रूजर गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे​।​

End of content

No more pages to load