विपुल शाह अब अपनी अगली फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग जल्द शुरू करने की तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर तो जॉन अब्राहम ही होंगे लेकिन अभी जेनेलिया डिसूजा की जगह किसी अभिनेत्री की तलाश चल रही है।
इस बार निर्मता-निर्देशक इस सीक्वल को और भी बड़े लेवल पर बनाना चाहते हैं और जॉन अब्राहम के अलावा उनकी जो अभिनेत्री होंगी वह वह भी पुलिस के गेट अप में धमाकेदार स्टंट करती नजर आएगी।
अब निर्देशक किसी ऐसी स्ट्रांग महिला की तलाश में हैं जो इस किरदार में एक दम फिट हो। क्योंकि उन्हें भी फिल्म में काफी उच्च श्रेणी के स्टंट करने पड़ेंगे।
एक आंतरिक सूत्र का कहना है, "निर्माताओं को एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश है जो इसमें मुश्किल स्टंट कर सके। इस सिलसिले में कुछ अभिनेत्रियों से बात चल रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।"
जब इस बारे में विपुल शाह से बात की गई तो उन्होंने बताया, "अभिनेत्री जॉन के साथ मिशन पर होंगी। जहाँ तक लव-स्टोरी की बात है तो एक ही मिशन पर दोनों के बीच प्यार पनपना तो सामान्य सी बात है ही।"
फोर्स 2: जॉन अब्राहम के साथ मिलकर कौन कर सकती है खतरनाक स्टंट?
-
Saturday, May 09, 2015


