​देखे वीडियो: ​'क्वांटिको' ​में प्रियंका को देख बॉलीवुड का सीना फ़ख्र से चौड़ा

​देखे वीडियो: ​'क्वांटिको' ​में प्रियंका को देख बॉलीवुड का सीना फ़ख्र से चौड़ा
​प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' के ट्रेलर पर अभिनेता वरुण धवन, अर्जुन कपूर और कृति सेनन सरीखी बॉलीवुड हस्तियों को नाज है।​

प्रियंका ने बुधवार को 'क्वांटिको' का तीन मिनट का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया।​ 32 वर्षीया प्रियंका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'क्वांटिको' का ट्रेलर हाजिर है। वाह कह रहे हैं? मैं बहुत बेचैन हूं।"​​

​ ट्रेलर शेयर करते ही सिनेहस्तियों ने प्रियंका पर बधाइयों की बौछार कर दी।​​

​ वरुण धवन : अभी अभी ट्रेलर देखा। धारावाहिक देखने का इंतजार नहीं कर सकता। बहुत गर्व है।​​

​ अर्जुन कपूर : हार मान लो लोगों। प्रियंका ने स्टाइल में अमेरिकी टेलीविजन पर पहला कदम रखा है।​​

​ कृति सेनन : क्वांटिको का ट्रेलर कमाल का है। सिर्फ आप ही यह कर सकती थीं। बहुत बढ़िया। आप और सक्षम बनें।​​

​ ​​ सोफी चौधरी : तुम पर नाज है।​

​
​

End of content

No more pages to load