पहचान कौन: ​टूटने की कगार पर है इस अभिनेता की शादी

पहचान कौन: ​टूटने की कगार पर है इस अभिनेता की शादी
यह अभिनेता जिन्होंने एक साल पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है, इन दिनों काफी अपसेट हैं। उनकी शादी-शुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इसीलिए वह सेट पर भी हर वक्त बुझे-बुझे से रहते हैं।

​अभिनेता के करीबी कुछ सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच बहुत झगड़े हो रहे हैं यहाँ तक कि अभिनेता की पत्नी उनका घर छोड़कर अलग रहने चली गई है। अभिनेता की निजी जिंगदी में चल रहे इस हलचल से उनके काम पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

​एक सूत्र का कहना है, "शादी के बाद, से ही अभिनेता की पत्नी को मुंबई और अपने मूल शहर के बीच आना-जाना करना पड़ रहा है। वह उस शहर जहाँ से वह खुद है अपने बिजेस को सँभालने के लिए आती-जाती रहती हैं। लेकिन दोनों के झगड़े के बाद उन्होंने मुंबई आना ही बंद कर दिया है।"

​अभिनेता के करीबी सूत्रों का कहना है, "दरअसल उनकी पत्नी चाहती हैं कि उनके अभिनेता पति उन्हीं के साथ शिफ्ट हो जाए। लेकिन अभिनेता जिनके पास अभी बहुत से काम है वह और कुछ फ़िल्में हैं जो उनके हाथ में है वह उनके चलते अपनी पत्नी के साथ शिफ्ट नहीं हो सकते। ​उनकी कुछ फ़िल्में रिलीज होने के लिए भी तैयार हैं।

​सूत्र का यह भी कहना है, "उनकी पर्सनल लाइफ इतनी डिस्ट्रब हो गई है कि इसका असर उनके प्रोफेशन पर भी पड़ रहा है। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि वह अपने काम पर ध्यान ही नहीं लगा पा रहे हैं।"

End of content

No more pages to load