माशाल्लाह: कश्मीर की खूबसूरती देख, सलमान को आई कैटरीना की याद

माशाल्लाह: कश्मीर की खूबसूरती देख, सलमान को आई कैटरीना की याद
​सलमान खान जो दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं वह कश्मीर की सुंदरता से काफी प्रभावित हैं।लेकिन साथ ही कश्मीर की इन वादियों ने उन्हें खूबसूरत कैटरीना की भी याद दिला दी।

दरअसल सलमान खान ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कश्मीर की सुंदरता बयान करते हुए कहा था कि यदि आपने कश्मीर नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड कैटरीना काफी को भी कश्मीर की खूबसूरत वादियों से जोड़ते हुए उनके इसी राज्य से होने की बात का ज़िक्र किया है।

​सलमान ने अपने पहले ट्वीट में कहा,"कश्मीर प्राकृतिक सौंदर्य ​के मामले में बहुत अमीर है... ​माशाल्लाह माशाल्लाह​।​"

​इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "माशाल्लाह माशाल्लाह से याद, ​कैटरीना कैफ भी कश्मीर से हैं।"

ज्ञात हो तो '​माशाल्लाह​'​ ​वही ​​शब्द है, जिस पर कैटरीना कैफ और सलमान ने 2012 में ठुमके लगाए थे। '​माशाल्लाह माशाल्लाह​' सलमान और कैट की फिल्म 'एक था टाइगर' का गाना है।

End of content

No more pages to load