अफवाह या सच! पूजा हेगड़े पर आ गया है ऋतिक का दिल?

अफवाह या सच! पूजा हेगड़े पर आ गया है ऋतिक का दिल?
​ऋतिक रोशन जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '​​मोहनजोदड़ो' की शूटिंग पूजा हेगड़े के साथ कर रहे हैं। पूजा हेगड़े मॉडल हैं और 'मिस यूनिवर्स इण्डिया 2010' में सेकिंड रनरअप रह चुकी हैं। खबरें है कि आजकल ऋतिक और पूजा हेगड़े के बीच 'कुछ कुछ होता है' जैसा कुछ चल रहा है।​

​ ​खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि ऋतिक आजकल अपनी इस सह-अभिनेत्री के साथ काफी ज्यादा वक्त बिता रहें हैं। दोनों को पूजा संग ​कई सारी इवेंट में साथ में देखा जा रहा है और उनकी साथ में सेल्फ़ी भी सोशल मीडिया पर काफी ​चर्चा का विषय बनी हुई है।​

​ हालांकि इस मामले ​में ऋतिक की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है लेकिन खबरों की माने तो फिल्म के सेट पर भी पूजा और ​ऋतिक को काफी ​करीबी तौर पर हँसते-खिलखिलाते देखा जाता है।​​

​​ ​हालाँकि कुछ ही दिनों पहले ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा था कि ऋतिक रोशन का भले ही तलाक हो गया हो लेकिन दोनों आज भी साथ हैं।​​

​​​आशुतोष ​गोवारिकर द्वारा निर्देशित और निर्मित यह रोमांटिक महाकाव्य फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load