अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'वजीर' का दूसरा टीज़र भी रिलीज हो गया है। फिल्म का पहला टीज़र आमिर खान की फिल्म 'पीके' के साथ आया था।
'वजीर' में अमिताभ बच्चन ने पैरलाइज़्ड शतरंज खिलाड़ी की भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म में फरहान एक एटीएस अधिकारी की भूमिका में है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर के अलावा, अदिति राव हैदरी जॉन अब्राहम, और नील नितिन मुकेश भी होंगे।
बिजोय नांबियार द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
देखे वीडियो: अमिताभ-फरहान की 'वज़ीर' का टीज़र 2 जारी!
-
Friday, June 05, 2015


