​पहचान कौन: ​अवार्ड शो में हुई नजरअंदाज, चिड़चिड़ा ​गई दिग्गज अभिनेत्री ​

​पहचान कौन: ​अवार्ड शो में हुई नजरअंदाज, चिड़चिड़ा ​गई दिग्गज अभिनेत्री ​
आजकल बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री एक पुरुस्कार समारोह में अपने बुरे व्यवहार को लेकर चर्चा में आ गई है। इस अभिनेत्री ने इस समारोह में परफॉर्म भी किया था। लेकिन कहा जा रहा है कि अभिनेत्री को न तो समारोह में वरीयता दी गई और न ही कोई पुरुस्कार जिसके चलते अभिनेत्री चिड़चिड़ा गई है।

​वह शो में बिलकुल भी खुश नहीं थी। क्योंकि अभिनेत्री ने बड़ी मुश्किल से शो के लिए वक्त निकाला था। लेकिन बावजूद इसके उनके साथ शो में बराबरी का व्यवहार नहीं किया गया। इसी के चलते अभिनेत्री शो में कैमरे के सामने नार्मल तो होने की कोशिश कर रही थी लेकिन अपनी चिड़चिड़ाहट को छुपा भी नहीं पा रही थी। शो से निकलते ही मोहतरमा पूरे गुस्से में दिखी।

​एक सूत्र का कहना है, "​उन्होंने अपने एक बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इस कार्यक्रम के लिए हाँ कही थी। वहीं उन्होंने अपनी बराबरी की अभिनेत्रियों के समान ही तवज्जो मिलने की उम्मीद भी की थी। लेकिन यहाँ उन्होंने निश्चित तौर पर खुद के साथ हुए धोखे को महसूस किया।"

​अभिनेत्री को लगा कि वह एक बड़ा नाम थी और उनकी हालिया रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है। जिसके चलते अभिनेत्री के सितारे सातवें आसमान पर हैं। वह अपने साथ की बाकी अभिनेत्रियों से भी ज्यादा मान-सम्मान मिलने की इच्छा कर रही थी।

​ इसमें भी उनके लिए सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात ये रही कि इसी मौके पर एक और अभिनेत्री को बेहद शानदार तरीके से ट्रीट किया गया।

​ जो कि अभिनेत्री को बहुत खटक रहा था। इसी के चलते उन्हें जब भी मौका मिला रहा था वह खुद को शो का महत्वपूर्ण हिस्सा दिखाने के लिए कैमरे के सामने मंडराना शुरू कर देती थी। इसके बाद जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि उन्हें कोई अवार्ड भी नहीं मिलने वाला है तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह तुरंत शो से बाहर निकल गई।

​वहीं एक और जानकारी के अनुसार ​एक विदेशी पुरस्कार समारोह में​ तो अभिनेत्री ने अपने होटल से ही बाहर आने से मना कर दिया क्योंकि उनके लिए लग्ज़री गाडी नहीं भेजी गई थी।

End of content

No more pages to load