सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की प्रेम-कहानी कुछ समय से काफी चर्चा में है। लेकिन फिलहाल जो सुनने में आया है उसे देख कर तो लगता है कि दोनों के बीच के बीच केमिस्ट्री काफी मजबूत हो चुकी है।
आलिया और सिद्धार्थ, दोनों इन दिनों कुन्नूर में अपनी फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग कर रहे हैं। वहां से दोनों के बीच की काफी गरमा-गर्म खबरें आ रही हैं।
सुनने में आया है कि दोनों हर वक्त एक दूसरे से चिपके रहते हैं। यूनिट के एक सूत्र का कहना है, "दोनों सेट पर और सेट से अलग एक दूसरे से चिपके रहने के अलावा भी एक दूसरे के खाने-पीने का बहुत ध्यान रखते हैं। दोनों साथ में बेहद अच्छे से रह रहे हैं और एक दूसरे से ज्यादातर चिपके ही रहते हैं।
सूत्र ने यह भी बताया कि सिर्फ इतना ही जब सिद्धार्थ और आलिया मुंबई में थे, तब भी आलिया को शूटिंग सेट पर सिद्धार्थ ही छोड़ते थे और लेने भी आते थे। वाऊ नाइस कपल!
ओएमजी! आजकल हमेशा एक दूसरे से चिपके रहते हैं सिद्धार्थ-आलिया?
-
Tuesday, June 16, 2015


