18 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर आ रहें हैं दिलवाले शाहरुख़ और काजोल

18 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर आ रहें हैं दिलवाले शाहरुख़ और काजोल
रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाले' की ​शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख़-काजोल, कृति-वरुण की जोड़ियां नजर आएंगी। ​यह फिल्म इसी साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी।​

​हाल ही में फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग मुंबई और गोवा में की गई थी। वहीं फिलहाल फिल्म की टीम बुल्गारिया में इसकी शूटिंग कर रही है। ​​रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म होगी।

फिल्म की एक ख़ास बात ये भी है ​कि इसमें सिर्फ शाहरुख़ की एवर ग्रीन जोड़ी ही नजर नहीं आएगी बल्कि उनके अलावा बोमन ईरानी, कबीर बेदी, विनोद खन्ना, संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार भी होंगे।

End of content

No more pages to load