हालाँकि शाहिद कपूर अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी नहीं बोलें है, लेकिन उनकी शादी से जुडी कोई न कोई खबर आए दिन लीक होती ही रहती है। फिलहाल जो बात सुनने में आ रही है वह यह कि शाहिद कपूर कहीं और नही बल्कि पंजाब के एक छोटे से कस्बे में शादी करेंगे।
पहले कहा जा रहा था कि शाहिद कपूर अपनी होने वाली पत्नी मीरा राजपूत से ग्रीस में शादी रचाएंगे वहीं इसके बाद यह प्रोग्राम दिल्ली के लिए भी सुनने में आया लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि शाहिद सात फेरे पंजाब के एक छोटे से कसबे में लेने जा रहे हैं।
खबरों की माने तो शाहिद और मीरा की शादी अमृतसर के नजदीकी कस्बे ब्यास में होगी।ऐसा इसलिए क्योंकि उनके गुरु राधास्वामी जी का कार्यालय भी वहीं स्थित है।
पंजाब के एक छोटे से कस्बे में शादी करेंगे शाहिद कपूर?
-
Monday, June 22, 2015


