मधुर भंडारकर की 'कैलेंडर गर्ल्स' का टीज़र रिलीज़

मधुर भंडारकर की 'कैलेंडर गर्ल्स' का टीज़र रिलीज़
निर्माता - निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का टीजर जारी हो गया है। टीजर में कई जानी मानी मॉडल्स और ब्यूटी क्वीन्स को बोल्ड फोटोशूट करवाते हुए देखा जा सकता है।

मधुर की पिछली फिल्मों की तरह 'कैलेंडर गर्ल्स' के टीज़र से भी यह साफ़ झलकता है कि इस फिल्म में भी ग्लैमर की दुनिया के पीछे की दुनिया और उसके दर्द को दर्शाया गया है।

टीजर से जाहिर है कि फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' उन मॉडल्स की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने बड़े-बड़े कैलेंडर के रास्ते लोकप्रियता हासिल की है। लेकिन ग्लैमर के पीछे छिपी इन मॉडल्स की दर्दनाक कहानी को भी बयां किया गया है।

पांच मॉडल्स के किरदार में आकांक्षा पुरी, अवनी मोदी, कायरा दत्ता, रूही सिंह और सतरूपा पाइन नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए यह मॉडल्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।


End of content

No more pages to load