यशराज फिल्म ने आज शाहरुख़ खान की फिल्म 'फैन' का टीज़र रिलीज़ करते हुए फिल्म की रिलीज़ की तारीख भी घोषणा कर दी।
इस फिल्म में शाहरुख़ खान दोहरी भूमिका में है। वह एक सुपर स्टार बने हैं और साथ ही अपने एक फैन की भी भूमिका निभा रहे हैं।
शाहरुख़ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैन के टीज़र का लिंक साँझा किया।
पहले यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज़ होनी थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब यह 15 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए आएगी।
फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने निर्मित किया है और इसके निर्देशक 'बैंड बाजा बारात' के निर्देशक मनीष शर्मा हैं।
शाहरुख़ खान की फिल्म 'फैन' का ट्रेलर रिलीज़
-
Saturday, July 11, 2015


